पटना : गांधी मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित जन आकांक्षा रैली को सफल आयोजन के उपलक्ष्य में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह आईटी सेल के चेयरमैन ई. संजीव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा से मिलकर ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन पर बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष डा. झा ने मुजफ्फरपुर के सभी कार्यकत्र्ताओं एवं खासकर ई. संजीव सिंह को बधाई देते हुए महत्ती भूमिका एवं 22 हजार 25 हजार लोगों को गांधी मैदान में पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित ई. संजीव सिंह ने मांग करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के कार्यकत्र्ताओं के उत्साह एवं हौसला को देखते हुए मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आने के बाद कार्यकत्र्ता रात-दिन एक कर सीट सुनिश्चित करते हुए पार्टी के खाते में शानदार तोहफा आने वाले दिनों में देने का काम करेगा।
मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आने से जीत सुनिश्चित : ई. संजीव सिंह
Summary :
कांग्रेस के खाते में आने के बाद कार्यकत्र्ता रात-दिन एक कर सीट सुनिश्चित करते हुए पार्टी के खाते में शानदार तोहफा आने वाले दिनों में देने का काम करेगा।


Download Android App
Download iOS App



