मुजफ्फरपुर में RJD युवा मोर्चा के नेता की हत्या, सीने पर दागी 3 गोलियां…इलाके में मचा हड़कंप

Summary :

Muzaffarpur Youth Shot Dead: बिहार में अपराध का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा। पुलिस एक केस की जांच पूरी नहीं कर पाती कि अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। मुजफ्फरपुर में सोमवार को सुबह अपराधियों ने बाइक सवार RJD नेता को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया। लोग पुलिस के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर मौके से 3 खोखे मिले हैं। मृतक की पहचान धर्मपुर निवासी मिंटू…

Muzaffarpur Youth Shot Dead: बिहार में अपराध का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा। पुलिस एक केस की जांच पूरी नहीं कर पाती कि अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। मुजफ्फरपुर में सोमवार को सुबह अपराधियों ने बाइक सवार RJD नेता को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया। लोग पुलिस के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

घटनास्थल पर मौके से 3 खोखे मिले हैं। मृतक की पहचान धर्मपुर निवासी मिंटू साह (35) के रूप में हुई है। जो ठेकेदारी करता था और इसके साथ ही धर्मपुर पंचायत के RJD युवा मोर्चा का अध्यक्ष था।

Bihar Crime News: सीने पर दागी 3 गोलियां

Muzaffarpur Youth Shot Dead
Bihar Crime News (Image- Social Media)

पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV खंगाल रही है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना राम हरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के पास की है। रिश्तेदार ने बताया कि ‘मिंटू का दोस्त रमेश राय सुबह बाइक लेकर घर पंहुचा था। उसने अपनी बाइक यहीं खड़ी कर दी और मिंटू को लेकर उसकी बाइक से निकल गया। लगभग 3 किलोमीटर दूर अस्तलाकपुर गांव में बीच सड़क पर दो युवक खड़े थे, उन्होंने घेरकर सीने पर 3 गोली मार दी।’

Muzaffarpur Crime News: मिंटू और अपराधियों के बीच हाथापाई

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मिंटू और अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर रामपुरहरी और मीनापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के साथी रमेश राम को भी हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था और बीच सड़क पर उसकी बाइक खड़ी थी। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया। इसके अलावा DSP पूर्वी अलय वत्स भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पैसे हड़पने के लिए वारदात

Muzaffarpur Youth Shot Dead
Muzaffarpur Crime News (Image- Social Media)

मिंटू के पिता ब्रह्मदेव साह ने बताया कि ‘हम लोग घर बनवाने का ठेकेदारी का काम करते हैं। मेरे चार बेटे हैं, मिंटू तीसरे नंबर पर था, वह मेरे काम में मदद करता था। कई लोगों के पास हमारा पैसा बकाया है। पैसा हड़पने के लिए हत्या की वास्दात को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध, 50 लाख के लिए पत्नी की हत्या… आरोपी सिपाही ने 3 महीने बाद किया सरेंडर

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।