655 करोड़ का IPO खुला आज, निवेशकों को 27% फायदे की उम्मीद, जानें कंपनी का GMP

Summary :

Corona Remedies IPO Day 1: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के IPO निवेश के लिए खुलते है जिसका निवेशकों को भी इंतजार रहता है। आज कोरोना रेमेडीजी कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 10 दिसंबर तक निवेशक इसमें निवेश कर सकते है। बता दें कि कंपनी ने एक लॉट के लिए 14 शेयरों को तय किया है और प्राइस बैंड की बात करें तो यह लगभग 1,008-1,062 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। Corona Remedies IPO Day 1 निवेशकों के लिए आज कोरोना रेमेडीजी कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन…

Corona Remedies IPO Day 1: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के IPO निवेश के लिए खुलते है जिसका निवेशकों को भी इंतजार रहता है। आज कोरोना रेमेडीजी कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 10 दिसंबर तक निवेशक इसमें निवेश कर सकते है। बता दें कि कंपनी ने एक लॉट के लिए 14 शेयरों को तय किया है और प्राइस बैंड की बात करें तो यह लगभग 1,008-1,062 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Corona Remedies IPO Day 1

Corona Remedies IPO Day 1
Corona Remedies IPO Day 1

निवेशकों के लिए आज कोरोना रेमेडीजी कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन शुरू हो गया है। बता दें कि कंपनी का उद्देश्य 655.4 करोड़ रुपये जुटाने का है और इसके बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी लगभग 72.5 प्रतिशत से गिरकर 69 प्रतिशत तक रहेगी। वहीं कंपनी का फोकस स्पेशलिस्ट डॉक्टरों पर केंद्रित है जिससे यह IPM की तुलना में अधिक है। बता दें कि उत्पादों की प्रिस्क्रिप्शन की हिस्सेदारी ल गभग 75.8 प्रतिशत तक है और सेक्टर का औसत लगभग 61 प्रतिशत तक रहेगा।

Corona Remedies IPO Details

Detail Value
Minimum Investment 14,112
Price Range 1008–1062
IPO Open Date 08 Dec 2025
IPO Close Date 10 Dec 2025
Listing Date 15 Dec 2025
Lot Size 14
Tentative Allotment Date 11 Dec 2025

Corona Remedies IPO

Corona Remedies IPO
Corona Remedies IPO

Corona Remedies IPO से निवेशकों को तगड़ा फायदा होने की उम्मीद है। बता दें कि आज ग्रे मार्केट में कंपनी का GMP 290 प्रति शेयर के आसपास चल रही है वहीं GMP में उतार चढ़ाव भी जारी रहता है। बता दें कि IPO से लगभग 27 प्रतिशत का फायदा मिलने की उम्मीद है।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, Sensex Nifty गिरा, IndiGo का टूटा शेयर, यात्री से लेकर निवेशक भी परेशान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।