जयनगर-पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल शुरू, यात्रियों ने जताई खुशी

Summary :

जयनगर-पटना के बीच नई रैपिड रेल सेवा का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयनगर-पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। यात्रियों ने इस नई सेवा की तारीफ की और कहा कि इससे सफर आसान और तेज हो गया है। महिला यात्रियों ने ट्रेन की सुविधाओं और समय की बचत की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के सहरसा और मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर और पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जयनगर से पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल के शुरू होने पर यात्रियों ने खुशी जाहिर की। आईएएनएस से बातचीत के दौरान नमो रैपिड ट्रेन में पहली बार यात्रा कर रहे यात्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। एक यात्री ने कहा कि हमारे लिए अब पटना तक सफर और भी आसान हो गया है। मैं चाहता हूं कि सरकार को दोबारा मौका मिले। एक महिला यात्री ने कहा, “मुझे इस ट्रेन की व्यवस्थाएं बहुत पसंद आईं। इसमें यात्रा करना बहुत अच्छा लगा है और इसमें सफर करने से समय भी काफी बच पाएगा, जिससे हमें काफी राहत मिलेगी। यात्री विक्रम ने नमो रैपिड ट्रेन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं जयनगर से बैठा हूं और मोकामा तक जाना है। इस ट्रेन में सफर करने से काफी अच्छा लग रहा है और इसके शुरू होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जो बिहार की जनता के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

पटना-जयनगर के बीच चलेगी बिहार की पहली रैपिड रेल, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

वहीं, एक अन्य यात्री ओमप्रकाश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस ट्रेन में सफर करने पर काफी अच्छा लग रहा है। मैं अपील करूंगा कि इस ट्रेन की टाइमिंग सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच रखी जाए, ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ उठा सकें। यह ट्रेन वाकई अद्भुत है। यह बिहार के लिए एक नई सौगात है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। आज हम पहले यात्री हैं और हमें काफी अच्छा लग रहा है।

यात्री सलाम हुसैन ने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए एक तोहफा है। इससे पहले यहां के लिए ऐसी कोई ट्रेन नहीं थी, जो पांच घंटे के अंदर पटना पहुंचा देगी। अधिकतर ट्रेनें 8 से 9 घंटे लेती हैं। इस ट्रेन के स्टॉपेज बहुत कम हैं, जो यात्रियों के लिए लाभदायक होगी। महिला यात्री ने नमो भारत रैपिड रेल की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे इस ट्रेन में सफर करके अच्छा लग रहा है। इस ट्रेन की सबसे अच्छी खासियत इसकी टाइमिंग है, जो हमारे लिए काफी सुविधाजनक है।

बिहार में पहली नमो भारत रैपिड रेल की सौगात मिलने से यात्री काफी खुश हैं। यह ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी आधुनिक है और यह पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस है। इसके अलावा, ट्रेन में स्वच्छ शौचालय हैं। साथ ही डिस्प्ले भी लगाई गई है, जिसमें प्रत्येक स्टेशन की जानकारी मिल पाएगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.