पटना, (पंजाब केसरी) : भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इस बीच राजनीतिक गलियारों में नया हीं विवाद छिड़ा हुआ है। एन.डी.ए. के पार्टी की वर्चुअल रैली को लेकर अब बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व युवा अध्यक्ष ललन कुमार ने एन.डी.ए. पर निशाना साधा है। श्री कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि पूरी दुनिया में एन.डी.ए. में सम्मिलित पार्टी ही एक ऐसी गठजोड़ है जो महामारी के संकट में भी राजनीति कर रही है। बता दें कि एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर बीजेपी ने देशभर में 75 वर्चुवल रैली करने का ऐलान किया था जिसका आगाज हो चुका है।
श्री कुमार ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शुमार बिहार है जहां संक्रमितों की संख्या 6000 के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एनडीए सरकार राज्य में लॉकडाउन बढ़ा सकती है। श्री कुमार ने एनडीए के नेताओं पर आरोप लगाया कि संकट के समय राजनीति में लगी हुई है।
श्री कुमार ने कहा कि जहां बिहार में दिन-व-दिन कोरोना पीडि़त व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं सरकार में बैठे लोग अनलॉक-1 में सरकार अपने राजनीति में इतने मशगुल है कि जनता के समस्याओं का समाधान की तो बात हीं नहीं है ख्याल रखना भी जायज नहीं समझा। श्री कुमार ने कुशासन रूपी सुशासन सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर व्यंग करते हुए कहा कि देखिये वीडियों कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ता को संबोधित कर अपील करते हैं कि वोट कैसे झोली में आयेंगा। जबकि वोट देने वाले को भगवान के भरोसे जीने नहीं मरने छोड़ दिया गया है।
श्री कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यहीं सरकार सिर्फ वोट की राजनीति करेगा तो युवा कांग्रेस हीं नहीं तमाम कांग्रेस पार्टी से संबंधित नेता / कार्यकर्ता के मदद से पूरे प्रदेश में सरकार के वोट की राजनीति का विरोध करेगा एवं आम जनताओं से अपील करेगा कि वर्तमान गठबंधन के सरकार को हटाओ एवं प्रदेश की बागडोर अच्छे एवं नेक इरादे वाली पार्टी यानि कांग्रेस की सरकार लाकर अपना हाथ मजबूत करें ताकि आने वाले दिन आपका हो।


Download Android App
Download iOS App



