उपचुनाव में राजग ने गंवाई तीन सीटें, एक पर बची लाज

Summary :

बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व हुये उप चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने कब्जे वाली चार में से एक विधानसभा सीट तथा सहानुभूति लहर से समस्तीपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट जीतकर किसी तरह लाज तो बचा ली

बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व हुये उप चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने कब्जे वाली चार में से एक विधानसभा सीट तथा सहानुभूति लहर से समस्तीपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट जीतकर किसी तरह लाज तो बचा ली लेकिन मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दो तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) एवं निर्दलीय ने एक-एक सीट छीनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले गठबंधन को आगे की लड़ई कठिन होने का संकेत दे दिया है। 
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री श्री कुमार के अगुवाई वाला जनता दल यूनाईटेड (जदयू) आज समाप्त हुई मतगणना के बाद अपने कब्जे वाली चार भागलपुर जिले के नाथनगर, बांका जिले के बेलहर, सहरासा जिले के सिमरी बख्तियारपुर और सिवान जिले के दरौंधा सीट में से कड़ मशक्कत के बाद केवल नाथनगर सीट ही बचा पाया। वहीं, बेलहर और सिमरी बख्तियारपुर पर राजद तथा दरौंधा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी निर्दलीय उम्मीदवार करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कब्जा कर लिया। 
वहीं, सहानुभूति की लहर पर सवार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व सांसद स्व. रामचन्द्र पासवान के पुत्र एवं पार्टी के प्रत्याशी पि्रंस राज ने समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट 102090 मतों से जीतकर राजग की लाज बचाई है। लोजपा उम्मीदवार पि्रंस राज ने कांग्रेस के डॉ. अशोक राम को 102090 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। मतगणना समाप्त होने पर श्री राज को जहां 390276 मत मिले, जो कुल वैध मतों का 49.48 प्रतिशत है। वहीं, डॉ। राम को 36.54 प्रतिशत यानि 288186 वोट हासिल हुये।

Shera Rajput