केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की। दोनों के बीच बिहार चुनाव परिणामों और रुझानों के बारे में बात हुई। जदयू अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। मतगणना के बारे में चुनाव आयोग की ओर से दी गई अद्यतन जानकारी के मुताबिक राजग प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन से मामूली अंतर से आगे चल रहा है।
कई सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन सहयोगी जदयू से बेहतर रहा है जिससे कुछ हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार कुमार ही बने रहेंगे या फिर भगवा दल से कोई और नेता राज्य में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेगा। शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि दोनों दल चाहे जितनी भी सीटें जीते, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे।


Download Android App
Download iOS App



