नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए फिर बनाएगी सरकार : चिराग पासवान

Summary :

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार स्पष्ट किया है कि हम यह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं। जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है। चुनाव परिणामों के बाद सभी एनडीए विधायकों द्वारा अपने नेता को चुनना एक मानक प्रक्रिया है। मुझे विश्वास है कि विधायक 14 नवंबर के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए चुनेंगे। तेजस्वी यादव की चुनावी सभी को लेकर तंज…

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमने लगातार स्पष्ट किया है कि हम यह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं। जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है। चुनाव परिणामों के बाद सभी एनडीए विधायकों द्वारा अपने नेता को चुनना एक मानक प्रक्रिया है। मुझे विश्वास है कि विधायक 14 नवंबर के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए चुनेंगे। तेजस्वी यादव की चुनावी सभी को लेकर तंज कसते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने देर से ही सही, लेकिन चुनाव प्रचार की शुरुआत तो की। मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। चुनाव की घोषणा और नामांकन प्रक्रिया को काफी समय बीत चुका है। अभी तक महागठबंधन के लोग आपसी मतभेदों में ही उलझे थे और अब भी उलझे हुए हैं। अब वे प्रचार में उतरे हैं, तो मैं कहूंगा कि काफी देर हो चुकी है।

चिराग पासवान ने महागठबंधन पर साधा निशाना

चिराग ने महागठबंधन की स्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन में जो दरारें दिख रही हैं, उससे साफ है कि उनका सरकार बनाने का सपना अधूरा रह जाएगा। मैं हमेशा कहता हूं कि आंकड़ों पर ध्यान दें। 2020 में महागठबंधन दावा कर रहा था कि वे बड़ी पार्टी बनकर मुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन अगर उस समय एनडीए एकजुट होता और हम और उपेंद्र कुशवाहा साथ होते, तो राजद दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाता। उस समय हम अलग-अलग लड़े थे, जिसका फायदा राजद को हुआ, फिर भी एनडीए ने सरकार बनाई। इस बार हम पांचों दल एकजुट हैं, जबकि महागठबंधन बिखरा है। वे आपस में ही फ्रेंडली फाइट कर रहे हैं।

एक बार फिर बनेगी NDA की सरकार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में जिस तरह की भीड़ उमड़ी, उससे साफ है कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। महागठबंधन में सीएम और डिप्टी सीएम चेहरे पर उन्होंने कहा कि डराकर और लड़कर सीएम और डिप्टी सीएम का चेहरा स्वीकार करवाया गया तो क्या स्वीकार हुआ। कांग्रेस को ब्लैकमेल किया गया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को घमंड हो गया है कि वे अकेले ही चुनाव में महागठबंधन को जीत दिला देंगे। लेकिन, उनका घमंड चकनाचूर होगा।

Rahul Kumar Rawat