सीतामढी रुन्नीसैदपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित बागमती परिसदन के पीछे खेल मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की। केन्द्र सरकार के सहयोग से गांव से लेकर शहर तक बिजली की समस्या दूर हो गई है।
जिस कारण लोगो को अब लालटेन की जरूरत नही है। उन्होंने बगैर लालू राबड़ी के नाम लिए हुए कहा की 13 वर्ष पहले 15 साल तक एक ही परिबार के पास सत्ता थी। जिसमे पति पत्नी ने मिलकर बिहार को बीमारू राज्य बनाकर अपने मालामाल हो गए।
जिस कारण उन्हें जेल में जाना पड़ा। और उन लोगो को कखग की जानकारी नही है। और आरक्षण खत्म करने का प्रवचन देते है। कोई माँ का लाल नही है जो की आरक्षण को खत्म कर सके। मैंने पंचायतीराज में महिलाओं समेत सभी वर्ग के कोटि में आरक्षण देने का काम किया। और पन्द्रह वर्ष पहले आरक्षण भी नही था।
पांच वर्षों में हुआ सबका साथ सबका विकास कहा की पांच वर्षों की मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास के साथ जो काम हुआ है। उसे नकारा नही जा सकता है। महिलाओं को सम्मान के लिए घर घर शौचालय निर्माण, उज्वला योजना से गैस कनेक्शन, गरीबो के ईलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख तक एक वर्ष में ईलाज, किसानों के लिए 6000 प्रति वर्ष अनुदान योजना जैसे कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो में सांसद राम कुमार शर्मा, विधान पार्षद देवेश चन्द्र ठाकुर, पूर्व सांसद नवल किशोर राय, जदयू प्रवक्ता संजय सिंह, विधायक डॉ रंजू गीता, पूर्व विधायक गुड्डी चौधरी, खलील अंसारी, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा, जदयू नेता राजेश चौधरी, कंचन पटेल, अनील यादव, कामेश्वर यादव, महेंद्र भगत, राम बहादुर साह, प्रह्लाद महतो, जितेंद्र पटेल सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।


Download Android App
Download iOS App



