Neeraj Kumar Net Worth: बांकीपुर BJP उम्मीदवार नीरज कुमार की कुल संपत्ति कितनी? जानिए कौन हैं

Neeraj Kumar Net Worth

बिहार बांकेपुर विधानसभा उप-चुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होने हैं। चुनावी परिणाम 3 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। इस चुनावी माहौल में बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार मैदान में हैं। इनका सीधा मुकाबला जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता से हैं। हालांकि, इस बीच नीरज कुमार की कुल संपत्ति की बात करें तो चुनावी हलफनामे के अनुसार, इनकी कुल संपत्ति 20.28 लाख रुपये है। तो चलिए जानते है उनकी ये संपत्ति का सोर्स क्या है? सबसे बड़ी बात नीरज कुमार के ऊपर कोई भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं है।

  • चुनावी हलफनामे के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार की कुल संपत्ति 20.28 लाख रुपये है।
  • नीरज कुमार के नाम कोई घर या निजी जमीन नहीं है और उन पर कोई कर्ज भी नहीं है।
  • बांकीपुर उपचुनाव में नीरज कुमार का मुकाबला प्रशांत किशोर और राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता से है।

20.28 लाख रुपये की संपत्ति का सोर्स क्या है?

बता दें कि नीरज कुमार के चुनावी हलफनामें के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार के पास कुल संपत्ति 20.28 लाख रुपये की बताई गई है। नीरज के पास 1228554 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं बैंक और कैश और आभूषण भी इनके पास मौजूद हैं। अगर कैश की बात की जाए तो इनके पास मात्र 70 हजार नकद राशि है। बैंक अकाउंट में 9.24 लाख रुपये से ज्यादा पैसे हैं। अगर गोल्ड और महंगे आभूषण की बात की जाए तो हलफनामे में अनुसार, इनके पास एक गोल्ड की चेन है और एक रिंग भी है। करीब 2 लाख रुपये के आभूषण नीरज कुमार के पास है। वहीं पुश्तैनी जमीन भी है, जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये के आसपास है। सबसे ध्यान देने वाली बात है कि भाजपा उम्मीदवार के पास न तो खुद के नाम एक भी जमीन है न ही कोई घर। अगर कर्ज की बात की जाए तो नीरज कुमार के ऊपर एक भी रूपये का कर्ज नहीं है।

कब है बांकीपुर उप-चुनाव?

बता दें कि बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उप चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और मतगणना 3 अगस्त को होगी। बता दें कि बांकीपुर बीजेपी का गढ़ रहा है। अब इस सीट से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस सीट पर रेखा गुप्ता को, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने अभिषेक कुमार को टिकट दिया था, लेकिन पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उनके नाम वापस लेने के बाद नीरज को उम्मीदवार घोषित किया गया। ऐसे में इस सीट पर जो चुनाव हो रहे हैं वह काफी रोमांचक होने वाला है। अब देखना ये होगा कि इस सीट पर किस पार्टी की विजय होती है।

ALSO READ: बांकीपुर उपचुनाव नामांकन भरते ही सामने आई PK की 198 करोड़ की संपत्ति, जानिए कहां से है आमदनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।