बॉलीवुड के असली ‘हीरो नंबर-1’ यानी गोविंदा के फैंस के लिए एक बहुत ही बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे सुपरस्टार गोविंदा अब एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले 7 सालों से फैंस अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरस रहे थे, लेकिन अब यह इंतजार पूरी तरह खत्म हो गया है।
गोविंदा ने खुद एक धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सिनेमा की दुनिया में अपनी वापसी का बड़ा एलान किया है। वह किसी एक फिल्म से नहीं, बल्कि एक साथ दो बड़ी फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं।
खुद के होम प्रोडक्शन से लौट रहे हैं गोविंदा, फिल्मों के नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस

अपनी इस वापसी के लिए गोविंदा ने एक बहुत बड़ा फैसला किया है। वह किसी बाहरी बैनर के साथ नहीं, बल्कि अपने खुद के होम प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्मों से वापसी कर रहे हैं। गोविंदा ने अपनी दो नई फिल्मों की अनाउंसमेंट की है, जिनके नाम ‘रूपा’ (Roopa) और ‘दुनियादारी’ (Duniyadari) हैं।
खास बात यह है कि इन फिल्मों के प्रोडूसर भी खुद गोविंदा ही हैं और इनमें वह मुख्य भूमिका में एक्टिंग करते हुए भी नजर आएंगे। एक्टर के इस बड़े कदम से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हैरान है और फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
युवाओं के लिए बनाई है खास कहानी, हर घर का दर्द दिखाएगी गोविंदा की नई फिल्म

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए गोविंदा काफी इमोशनल और एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्में आज के दौर के युवाओं और हर घर की कहानी से जुड़ी हैं।
गोविंदा ने कहा, “यह एक बिल्कुल अलग तरह का सिनेमा है, जो आज के नौजवानों के लिए बनाया गया है। युवा कई बार समाज की पुरानी धारणाओं में फंस जाते हैं और भीड़ में कहीं खो जाते हैं। मैं उसी दर्द को पर्दे पर उतारने जा रहा हूँ।” इसके साथ ही उन्होंने देश के युवाओं को योग से जुड़ने की सलाह दी और कहा कि वह अपनी इस फिल्म के जरिए करीब एक दर्जन (12) नए चेहरों को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।
7 साल बाद पर्दे पर दिखेगा पुराना जादू, क्या बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे ‘चीची’?

आपको बता दें कि गोविंदा को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा‘ में देखा गया था। उसके बाद से वह करीब 7 सालों तक थिएटर से पूरी तरह दूर रहे। इस बीच वह कई टीवी शोज और रिएलिटी शोज में बतौर मेहमान तो नजर आए, लेकिन फैंस उन्हें थिएटर में मिस कर रहे थे। अब जब ‘चीची’ (गोविंदा का निकनेम) ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस से ‘रूपा‘ और ‘दुनियादारी‘ जैसी फिल्मों का एलान कर दिया है, तो हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या गोविंदा अपना 90 के दशक वाला जादू फिर से बिखेर पाएंगे?


Download Android App
Download iOS App




