टीवी इंडस्ट्री से इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। स्टार प्लस के नंबर वन शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का रिश्ता इन दिनों टूटने की कगार पर है। दोनों का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है।
इसी बीच आकांक्षा चमोला ने कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में एंट्री ली है। शो के अंदर जाते ही आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ, शादी और बेडरूम को लेकर एक के बाद एक कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।
“अब न मर्द चाहिए, न औरत…” शादी टूटने के बाद मिट गई आकांक्षा की शारीरिक इच्छा

‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला अपने साथी खिलाड़ी वरुण यादव के साथ बैठी हुई थीं। दोनों के बीच प्यार, शादी और दिल टूटने को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान वरुण ने आकांक्षा से उनकी पर्सनल लाइफ और फ्यूचर को लेकर एक सवाल पूछा। वरुण ने पूछा कि क्या वो गौरव खन्ना से तलाक लेने के बाद भविष्य में कभी दूसरी शादी करेंगी?
इस बात का जवाब देते हुए आकांक्षा चमोला ने साफ तौर पर मना कर दिया। उन्होंने कहा, “मेरे अंदर अब एक बहुत गहरा डर बैठ गया है। मैं अब कभी भी दोबारा शादी नहीं करना चाहती।” इसके बाद जब वरुण ने उनसे उनकी सेक्सुअलिटी यानी शारीरिक चाहत पर सवाल किया, तो आकांक्षा ने जो कहा वो सुनकर हर कोई दंग रह गया। आकांक्षा ने कहा, “इंसान की सेक्सुअलिटी उसके जीवन के हालातों के हिसाब से बदलती रहती है। मेरा अभी तलाक हो रहा है और इस वक्त मुझे किसी से भी कोई फिजिकल रिलेशन नहीं चाहिए। ना ही लड़कियों के साथ और ना ही आदमियों के साथ। मेरा एक अलग फेज चल रहा है, इसे ही असेक्सुअल (Asexual) कहते हैं।”
शादी से पहले लड़कियों की तरफ होती थीं अट्रैक्ट, खुद को बताया था बाइसेक्सुअल

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले वाले एपिसोड में उन्होंने अपनी को-कंटेस्टेंट पामेला से बात करते हुए खुद को ‘बैसेक्सुअल’ (Bisexual) बताया था। आकांक्षा ने कैमरे के सामने सरेआम कबूल किया था कि शादी से पहले वो लड़कियों की तरफ अट्रैक्ट होती थीं।
उन्होंने कहा था, “मुझे औरतें पसंद हैं, मैं उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं और मुझे लगता है कि औरतें मेरे लिए एक सेफ स्पेस हैं। हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां लोग कहते हैं कि दो औरतें कभी दोस्त नहीं हो सकतीं क्योंकि उनके बीच जलन होती है, लेकिन मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया। मेरे लिए हर औरत खूबसूरत है और यह मेरा उनके लिए शुद्ध प्यार है।” लेकिन अब शादी टूटने के दर्द के बाद आकांक्षा बाइसेक्सुअल से सीधे ‘असेक्सुअल‘ फेज में चली गई हैं, यानी अब उनकी जिंदगी से शारीरिक संबंधों की चाहत पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
10 साल की शादी का दर्दनाक अंत, पहली बार अकेले रहेंगी आकांक्षा

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी साल 2016 में बड़ी ही धूमधाम से कानपुर में हुई थी। टीवी के इस परफेक्ट कपल का रिश्ता करीब 10 साल तक चला, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं। आकांक्षा ने शो में यह भी खुलासा किया कि उनके अंदर कभी भी मां बनने की भावना (Maternal Instinct) नहीं जागी, और वो कभी बच्चा नहीं चाहती थीं। शुरुआत में गौरव इस बात के लिए मान गए थे, लेकिन बाद में शायद चीजें बदल गईं।
आकांक्षा ने भावुक होते हुए कहा, “मैं सिर्फ 24 साल की थी जब मेरी शादी हुई थी। लेकिन अब मैं अपनी जिंदगी में पहली बार बिल्कुल अकेली रहने वाली हूं। ना तो मैं अपने माता-पिता की छत के नीचे रहूंगी और ना ही पति के घर में। अब मेरा खुद का घर होगा और मैं जिंदगी भर अकेले ही अपनी लाइफ जियूंगी।” आकांक्षा के इन बयानों ने गौरव खन्ना के फैंस को हैरान कर दिया है और लोग अब गौरव के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




