बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ यानी माधुरी दीक्षित हमेशा अपनी नजाकत, बेहतरीन एक्टिंग और कमाल के डांस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने उनके चाहने वालों को हैरान-परेशान कर दिया है।
वायरल हो रहे एक नए विज्ञापन (Advertisement) को देखकर फैंस इतने नाराज हैं कि लोग अब इंटरनेट पर माधुरी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि पैसों के लिए माधुरी इतनी नीचे गिर गईं, तो कोई कह रहा है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी आन पड़ी जो उन्हें यह सब करना पड़ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस पूरे विवाद की असली जड़ क्या है।
क्या खत्म हो गया माधुरी का स्टारडम? एक छोटे से एड के लिए बेची अपनी गरिमा

अक्सर देखा जाता है कि जब बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की फिल्में चलना बंद हो जाती हैं, तो वे पैसों के लिए छोटे-मोटे और अजीबोगरीब ऐड का सहारा लेने लगते हैं। माधुरी दीक्षित के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। इस विज्ञापन में माधुरी जिस तरह का रोल और एक्टिंग करती दिख रही हैं, उसे देखकर उनके पुराने फैंस का दिल टूट गया है। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि जिस एक्ट्रेस ने ‘हम आपके हैं कौन‘ और ‘देवदास‘ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, वो आज चंद रुपयों के लिए ऐसे घटिया एड में काम कर रही हैं। क्या सच में माधुरी का दौर अब खत्म हो चुका है?
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, यूजर्स बोले- ‘ऐसे रोल करने में शर्म आनी चाहिए’
Madhuri Dixit should be ashamed of doing such cheap roles 🤡 pic.twitter.com/Pn4z0TNWsM
— 𝕭𝕺𝕾𝕾 👑 (@Tera_Baap_x9) July 12, 2026
फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर माधुरी दीक्षित की जमकर क्लास लगाई जा रही है। ट्विटर पर एक यूजर ने माधुरी की एक तस्वीर शेयर करते हुए सीधे तौर पर लिख दिया— “माधुरी दीक्षित को ऐसे चीप रोल्स (Cheap Roles) करने में शर्म आनी चाहिए।”
लोग कह रहे हैं कि जिस एक्ट्रेस ने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में दीं, वह अब पैसों और ओटीटी पर टिके रहने के लिए कुछ भी परोस रही हैं। यूजर्स का मानना है कि फिल्म में फीमेल एम्पावरमेंट दिखाने के नाम पर सिर्फ फिल्म में बहुत बकवास और बेकार की चीजें दिखाई गई हैं, जो माधुरी जैसे बड़े स्टार को शोभा नहीं देती।
नए कलाकारों के आगे फीकी पड़ी चमक, लोग बोले- ‘क्या खत्म हो गया जलवा?’

इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ आज के दौर की सेंसेशन तृप्ति डिमरी और फेमस इन्फ्लुएंसर धरणा दुर्गा भी लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि फिल्म में माधुरी की एक्टिंग और उनका किरदार इन नए कलाकारों के सामने बहुत फीका नजर आ रहा है।
कुछ फैंस का तो यह भी कहना है कि भले ही डायरेक्टर ने माधुरी को फिल्म में क्रेडिट्स में ऊपर रखा हो या प्रोड्यूसर ने ज्यादा पैसे दिए हों, लेकिन फिल्म के अंदर उनका रोल एक साइड एक्टर जैसा बनकर रह गया है। पुराने फैंस इस बात से दुखी हैं कि माधुरी का पुराना ग्रेस इस डार्क कॉमेडी के चक्कर में पूरी तरह से बर्बाद हो गया है और उनका फिल्मी ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है।
आपको बता दें कि ‘Maa Behen’ एक डार्क कॉमेडी-क्राइम फिल्म है, जिसे ‘तुम्हारी सुलु’ फेम डायरेक्टर सुरेश त्रिवेदी ने बनाया है। फिल्म की कहानी एक बहुत ही अजीब और हर वक्त लड़ने वाले मां-बेटी के परिवार की है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मां (रेखा) बनी हैं, और उनके साथ तृप्ति डिमरी (जया) और धरणा दुर्गा (सुषमा) उनकी बेटियां बनी हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनका पड़ोसी गुप्ता जी (रवि किशन) अचानक माधुरी के घर में मर जाता है। अब ये तीनों औरतें समाज और पुलिस के डर से उस लाश को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने के लिए अजीब-अजीब हरकतें करती हैं।


Download Android App
Download iOS App




