केरल तथा नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ना चाहिए। निखिल कुमार ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अकेले चुनाव लड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि अकेले चुनाव लड़ने का सुझाव उनका निजी विचार है और पार्टी की राय से इसको जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी का सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज भी अच्छा संगठन है और कांग्रेस के समर्पित तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित महत्व देते हुए उन्हें पार्टी का टिकट देना चाहिए।
BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व प्रत्याशी स्वीटी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पार्टी में उत्साह का नया संचार आएगा। निखिल कुमार ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब होते जा रही है और इसे सुधारने की ओर केंदा, सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था खराब होने का असर समाज के सभी वर्ग के लोगों पर पड़गा और पूरी व्यवस्था ही गड़बड़ हो जाएगी। यह राष्ट्रीय मामला है और इसे दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी को देखना चाहिए।
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव के वक्त जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया जा रहा है और जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। इस मौके पर औरंगाबाद के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर तथा पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



