बिहार सीएम नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राज्य एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।बिहार सीएम ने मंगलवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लोग जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम से मनाते हैं।
बिहार सीएम ने कहा कि इस अवसर पर लोग भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं। अपनी सुख, समृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्होंने ये विश्वास जताया है कि यह त्योहार राज्य में सामाजिक सद्भाव, प्रेम और उत्साह के माहौल को और मजबूत करेगा तथा बिहार एक खुशहाल, समृद्ध और विकसित राज्य बनेगा।


Download Android App
Download iOS App



