दूसरे प्रदेशों में फंसे छात्र व मजदूर बिहार लाने की व्यवस्था करें नीतीश सरकार : ललित मोहन सिंह

Summary :

वंचित समाज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ललित मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि प्रदेश के वैसे छात्र, युवा व मजदूर भाई जो लॉकडाउन रहने के कारण दूसरे प्रदेश में फंसे हुए हैं उन्हें अपने प्रदेश बिहार लाने के लिए राज्य सरकार के स्तर से समुचित व्यवस्था की जाए।

पटना : वंचित समाज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ललित मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार से मांग की है कि प्रदेश के वैसे छात्र, युवा व मजदूर भाई जो लॉकडाउन रहने के कारण दूसरे प्रदेश में फंसे हुए हैं उन्हें अपने प्रदेश बिहार लाने के लिए राज्य सरकार के स्तर से समुचित व्यवस्था की जाए। बिहार के कई छात्र राजस्थान के कोटा में, दिल्ली में फंसे हुए हैं उन छात्रों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार को अभिलंब उचित कदम उठाना चाहिए।
सिंह ने कहा कि एक ओर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के छात्रों को लाने के लिए बस की समुचित व्यवस्था की है ठीक उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बिहार के छात्रों व मजदूर भाईयों को लाने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। बिहार के छात्र जो दूसरे प्रदेश मे रहकर पढ़ाई करते हैं उनका इस लॉकडाउन में बुरा हाल है। 
साथ ही बिहार के वैसे मजदूर भाई जो दुसरे प्रदेश मे रहकर अपनी रोजी रोटी कमाने का कार्य करते है उनका तो और भी दयनीय स्थिति है। उनकी कोई सुध लेने वाला नही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसे संवेदनशील मामले पर गौर करना चाहिए। इनकी मेडिकल जांच करवाते हुए बिहार लाये जाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार को करने की जरूरत है। राज्य सरकार को इस मामले मे त्वरित कदम उठाने की जरूरत है।

Desk Team