नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर के चेहरे से हटाया हिजाब, वीडियो वायरल होने पर विपक्षी दलों ने पद छोड़ने की दी सलाह

Summary :

Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना में नियुक्ति पत्र बांटने के एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का कथित तौर पर हिजाब हटाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से एक मुस्लिम महिला के बुर्के को खींचने जैसा व्यवहार न तो स्वीकार्य है और न ही इसका कोई औचित्य है। Nitish Kumar Event Controversy: परेशान करने वाली और शर्मनाक हरकतें-रुहुल्ला मेहदी आगा रुहुल्ला मेहदी ने कहा कि यह घटना बेहद परेशान करने वाली…

Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना में नियुक्ति पत्र बांटने के एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का कथित तौर पर हिजाब हटाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से एक मुस्लिम महिला के बुर्के को खींचने जैसा व्यवहार न तो स्वीकार्य है और न ही इसका कोई औचित्य है।

Nitish Kumar Event Controversy: परेशान करने वाली और शर्मनाक हरकतें-रुहुल्ला मेहदी

Nitish Kumar Hijab Controversy
Nitish Kumar Hijab Controversy

आगा रुहुल्ला मेहदी ने कहा कि यह घटना बेहद परेशान करने वाली और शर्मनाक है। किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री को संबंधित महिला और देश की जनता से बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार अनियमित और चिंताजनक है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि वे शायद अब उस संयम और मानसिक स्पष्टता में नहीं हैं, जो एक संवैधानिक पद पर बने रहने के लिए आवश्यक होती है।

मुख्यमंत्री को चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए- मेहदी

आगा रुहुल्ला मेहदी ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए और जनहित में पद से अलग होने का विचार करना चाहिए।
इससे पहले आरजेडी ने भी इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री के बर्ताव पर सवाल उठाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में आरजेडी ने लिखा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100 फीसदी संघी हो चुके हैं?”

Nitish Kumar Viral Video: नीतीश कुमार का वीडियो वायरल

बता दें कि नीतीश कुमार से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ दिख रहे हैं। बता दें कि यह विवाद एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद हॉल में 1,283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र बांटे।

Nitish Kumar Hijab Controversy: नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर क्या कहा?

इस कार्यक्रम के बाद, सीएम नीतीश कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आज, मैंने संवाद हॉल में 1,283 आयुष डॉक्टरों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भाग लिया। यह कदम हेल्थकेयर सेक्टर में नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करेगा और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को और मजबूत करेगा। सभी नए नियुक्त आयुष डॉक्टरों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अभी तक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या बिहार सरकार की ओर से विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।

ALSO READ: MGNREGA की जगह नया कानून लाने की तैयारी में मोदी सरकार, सांसदों को सौंपा गया प्रस्तावित बिल, प्रियंका बोलीं महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।