Nitish Kumar Resignation Today: बिहार की सियासत में कई दिनों से नए सीएम को लेकर चर्चाएं जो चल रही थी, वो आज मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को खत्म हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज दोपहर करीब 3:15 बजे राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
इसके साथ ही मौजूदा गठबंधन सरकार का अंत होगा। करीब 20 साल तक बिहार की सत्ता में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार आज अपने एक युग का अंत करने जा रहे हैं। नीतीश के इस फैसले से बिहार में नए राजनीतिक समीकरण दिख रहा हैं। आज राजधानी पटना में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भाजपा और JDU की लगातार बैठक पर बैठक हो रही है। इस बैठक में नई सरकार बनाने और शपथ ग्रहण को लेकर कई अहम चर्चाएं भी हुई है।
Nitish Kumar Resignation Today: भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचे पटना

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सुबह 11:00 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। उनके साथ कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे। विधायक दल के नेता का चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में होगा, जिन्हें इसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बिहार BJP के सभी वरिष्ठ नेता पटना हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज ही मुहर लगने की उम्मीद है।
Nitish Kumar Resignation Today: ऐसा रहेगा नीतीश कुमार का आज का पूरा शेड्यूल
• मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज सुबह 11 बजे अपनी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे।
• दोपहर करीब 3:15 बजे वह राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।
• इस्तीफे के बाद मौजूदा गठबंधन खत्म हो जाएगा और NDA की नई सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
• बिहार में पहली बार Bharatiya Janata Party (बीजेपी) का कोई नेता मुख्यमंत्री बन सकता है।
• बीजेपी के नेता Shivraj Singh Chouhan दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेंगे।
• शाम 4 बजे NDA के सभी विधायक मिलकर नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेंगे।
यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज























