नीतीश कुमार किसी स्थिति में बिहार के अगले मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे : प्रशांत किशोर

Summary :

नीतीश कुमार को नहीं मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी: प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत बुधवार को पश्चिम चंपारण पहुंचे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी भी स्थिति में बिहार के अगले मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उनके दल को इतनी कम सीटें आएंगी कि उनके किसी तरफ पलटने का फायदा नहीं होगा।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आने पर भले नीतीश कुमार को बिहार का लाडला मुख्यमंत्री बता रहे थे, लेकिन मेरी अपील है कि वे अगली बार बिहार आएं तो उन्हें यह घोषणा करनी चाहिए कि यही लाडले व्यक्ति अगले पांच वर्ष भी मुख्यमंत्री रहेंगे।

‘खटारा बिहार अब समृद्ध हो रहा है’, Bihar Budget पर बोले Samrat Chaudhary

उन्होंने कहा कि इस घोषणा के बाद भाजपा को चंपारण में एक-एक सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपाई नीतीश कुमार को खाली मुखौटा बनाकर वोट लेना चाहते हैं, चुनाव जीतने के बाद इस बार नीतीश कुमार को हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार में इतना दम नहीं है कि पलटी मार लें, वह चुनाव जीतने के बाद पलटी मारते हैं। नीतीश कुमार ने 2015 के अलावा अपने पूरे जीवन में भाजपा के बगैर चुनाव नहीं लड़ा है, वह लड़ते ही हैं भाजपा की ताकत और संगठन के भरोसे। उनके पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ लें। उनका इतिहास चुनाव लड़ने के बाद पलटी मारने का है। लेकिन, इस बार जनता भी मन बनाकर बैठी है कि उनके दल को इतनी कम सीटें आएंगी कि उनके किसी तरफ पलटने का कोई फायदा नहीं होगा। वह मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुए छलावा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट पिछले 18-19 वर्षों से एक जैसा है, जिसमें न तो प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की योजना है और न ही पलायन रोकने की। शिक्षा सुधार, रोजगार और उद्योग स्थापना पर भी कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। बिना ठोस नीति के बिहार की स्थिति में कैसे सुधार आएगा?

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.