‘खटारा बिहार अब समृद्ध हो रहा है’, Bihar Budget पर बोले Samrat Chaudhary

Summary :

नीतीश की तारीफ, महिलाओं के लिए पिंक बसों की घोषणा

आज सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। उन्होंने सदन को बताया कि इस साल बजट का कुल आकार पिछले वित्तीय वर्ष से 38,169 करोड़ रुपये ज्यादा है, लेकिन विपक्ष ने इस बजट को फ्लॉप बताया है। हालांकि बजट में महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़ी बातें कही गई हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ में कहा कि अब बिहार तरक्की कर रहा है।

बिहार का विकास हो रहा है- सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि बिहार बदल रहा है। महिलाओं के लिए पिंक बसें चलाई जाएंगी, उन्हें संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बिहार में भी महिलाओं को 2500 रुपये देने के सवाल पर उन्होंने कहा पहले बिहार खटारा था, अब बदल रहा है, बिहार की महिलाएं विकास कर रही हैं, आगे भी बहुत कुछ किया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए बजट में कुछ खास नहीं होने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने ‘कन्या विवाह मंडप’ का जिक्र किया और कहा कि इससे गांव की महिलाओं को फायदा होगा।

‘मंदिर तोड़ने वाला औरंगजेब महान कैसे’, Abu Azmi के बयान पर भड़के Eknath Shinde

‘रोजगार के लिए काम हो रहा है’

रोजगार और पलायन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए प्रखंड स्तर पर काम हो रहा है। कई एयरपोर्ट के निर्माण की घोषणा की गई है। हम खुशहाली की ओर बढ़ रहे हैं। बिहार का विकास हो रहा है। 2025 के चुनाव में नीतीश कुमार को सीएम बनाने पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा भाजपा के साथ रहेंगे। उनके नेतृत्व में एनडीए की सरकार बिहार में विकास कर रही है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। सीएम के बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह पूरी तरह से निशांत और सीएम नीतीश का फैसला होगा। इस बारे में कोई ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

‘तुरंत बच्चे पैदा करो’, परिसीमन के हंगामे के बीच Tamil Nadu CM स्टालिन ने लोगों से की अपील

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।