नीतीश कुमार विकास तो राजद की सोच चरवाहा विद्यालय से प्रेरित, जानें ये क्या बोल गए अशोक चौधरी

Summary :

राजद को लिया आड़े हाथ

पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और अपने माता-पिता के 15 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखना चाहिए।

JDU के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने प्रदेशभर से आए आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल की। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार एवं प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह उपस्थित रहे।

राजद को लिया आड़े हाथ

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की सोच आज भी ‘चरवाहा विद्यालय’ से प्रेरित है, जबकि हमारे नेता नीतीश कुमार ने आईटीआई, पाॅलिटेक्निक और मेडिकल काॅलेज जैसे आधुनिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर बिहार के युवाओं के भविष्य को नई दिशा और नया आयाम देने का कार्य किया है।

नीतीश कुमार ने विकास का काम किया

बिहार सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि बीते 19 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को जातीय उन्माद से मुक्ति दिलाकर ‘न्याय के साथ विकास’ की लंबी और मजबूत लकीर खींची है। वर्ष 2005 में बिहार का बजट जहां मात्र 24 हजार करोड़ रुपये था, वह आज बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो विकास की दिशा में राज्य की प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और अपने माता-पिता के 15 वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखना चाहिए।

“मुझे मेलोनी बहुत पसंद…”, टैरिफ पर बात करने पहुंची जॉर्जिया तो ट्रंप ने दे दिया कॉम्प्लिमेंट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।