Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

नित्यानंद राय बोले- Bihar में बनी BJP की सरकार तो गोहत्या पर लगेगा प्रतिबंध’

Summary :

Bihar: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनने पर उसका पहला निर्णय गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना होगा। पटना के बापू सभागार में गोवर्धन पूजा समारोह सह यदुवंशी समाज के बीजेपी में मिलन समारोह को संबोधित किया। आपको बता दें नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि आप बिहार में कसाईखाना खुलवाइए, बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो सबसे पहले गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा। नित्यानंद राय ने बिहार विधानमंडल में महिलाओं के संबंध में नीतीश कुमार की टिप्पणी का जिक्र किया और कहा, “आज क्या…

Bihar: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार बनने पर उसका पहला निर्णय गोहत्या पर प्रतिबंध लगाना होगा। पटना के बापू सभागार में गोवर्धन पूजा समारोह सह यदुवंशी समाज के बीजेपी में मिलन समारोह को संबोधित किया।

आपको बता दें नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि आप बिहार में कसाईखाना खुलवाइए, बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो सबसे पहले गोहत्या पर प्रतिबंध लगेगा। नित्यानंद राय ने बिहार विधानमंडल में महिलाओं के संबंध में नीतीश कुमार की टिप्पणी का जिक्र किया और कहा, “आज क्या हो रहा है। भरी सभा में द्रौपदी का चीर हरण हो गया।बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने हमारी मां-बहनों के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह चीर हरण जैसा है.”इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, तेजस्वी यादव से मैं पूछना चाहता हूं कि थोड़ा भी आपको गर्व होता कि आप भगवान कृष्ण के वंश में जन्म लिए हैं तो नीतीश कुमार का हाथ थाम कर कहते कि रुक जाएं, द्रौपदी का चीर हरण नहीं होने देंगे, लेकिन आपने क्या किया? उस दुश्शासन (मुख्यमंत्री) का साथ दिया।
नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद हमलावर अंदाज में कहा…..
बता दें नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद हमलावर अंदाज में कहा, “हम तो कृष्ण के वंशज प्रेम के पुजारी हैं जहां कोई यदुवंशी खड़ा होता है तो रक्षा वहां होती है, लेकिन लालू जी मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यदुवंशियों को आपने अपने 15 साल के शासन के दौरान भय का प्रतीक बनाने की कोशिश की.”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner