Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

PM मोदी 18 नवंबर को Bharatpur में करेंगे जनसभा

Summary :

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई है। बता दें पूर्वी राजस्थान का सिंह द्वार कहा जाने वाला भरतपुर संभाग पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजर है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।18 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भरतपुर जिला मुख्यालय पर जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आज बीजेपी पदाधिकारियों द्वारा सभा स्थल पर भूमि पूजन कर पंडाल लगाने की शुरुआत की है। आपको बता दें इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी…

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई है। बता दें पूर्वी राजस्थान का सिंह द्वार कहा जाने वाला भरतपुर संभाग पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नजर है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।18 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भरतपुर जिला मुख्यालय पर जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आज बीजेपी पदाधिकारियों द्वारा सभा स्थल पर भूमि पूजन कर पंडाल लगाने की शुरुआत की है।

आपको बता दें इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि 18 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भरतपुर के एमएसजे कॉलेज में सभा का आयोजन किया जाएगा।सभा में पूरे जिले की सातों विधानसभाओं के बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस सभा को लेकर बीजेपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बैठक की सफलता के लिए प्रत्येक मण्डल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से राजस्थान की कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंकने का आगाज करेंगे।

अरुण चतुर्वेदी ने कहा…..

दरअसल, बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी का कहना है की वर्ष 2018 की हार का बदला भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से लेगी और इस बार भरतपुर जिले के सातों विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत होगी साथ ही संभाग की 19 विधानसभा सीटों में से एक आध को छोड़कर सभी पर बीजेपी जीत का परचम फहराएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner