NSUI स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेश महासचिव सह पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व में और विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई! इस दौरान पटना विश्वविद्यालय कैम्पस में वृक्षारोपण कर छात्रों और सैनिकों के बीच मिठाई वितरण किया गया!

मौके पर आदित्य राज सिल्टू ने कहा कि आज NSUI के स्थापना दिवस के जिस प्रकार 1वृक्ष अपने आस-पास हरा-भरा रखता है साथ ही छाँव प्रदान करता है, ठीक वैसे ही NSUI विश्वविद्यालय-कैम्पस में ठप पड़े व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर चरमराये-व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का काम करती है!

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा, आकांक्षा शर्मा, लखन सिंह , विवेक कुमार, रमीज राजा, राहुल सिंह सहित कई NSUI के पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे!


Download Android App
Download iOS App



