पटना विश्वविद्यालय NSUI के द्वारा विश्वविद्यालय घेराव का कार्यक्रम पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व और पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से बिहार NSUI क़े प्रभारी रोशन लाल बिट्टू मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पटना कॉलेज से शुरू हुई और सैकडों छात्र- छात्राओं ने पैदल मार्च करते हुए पटना विश्वविद्यालय मुख्य द्वार को घेरने का काम किये और अशोक राजपथ को भी कुछ देर तक जाम कर दिए। काफी हंगामे के बाद विश्वविद्यालय कुलपति ने संगठन के डेलिगेशन को बुलाये और उनकी मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिए।

इस मौके पर बिहार प्रभारी रोशन लाल बिट्टू ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय अपने आप मे ऐतिहासिक है लेकिन साल दर साल जिस प्रकार से पटना विश्वविद्यालय की साख गिरी है यह बिहार ही नही पूरे देश के चिन्तनीय है।हमने हॉस्टल घूम-घूमकर देखा जिस प्रकार से भवनों की हालात है ये भयावह स्थिति है जिसे जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए। हमने सारी समस्याओं को रखा और कुलपति महोदय ने इसके निवारण को लेकर आश्वासन दिए।
साथ ही बिहार प्रदेश NSUI महासचिव सह पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय नामांकन प्रक्रिया को लेकर लगातार हमलोग कुलपति महोदय से मिलकर इससे हो रहे समस्याओं को बताने का काम किये लेकिन बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ जो परेशानी हो रही है वो दुखद है आखिर गरीब के बच्चे कहां जाकर पढ़ाई करेंगे।

मौके पर NSUI पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा ने कहा कि BBA/BCA के छात्र- छात्राओं को सेमेस्टर देर से होने के कारण उसका भविष्य बर्बाद हो रहा है, ऑनलाइन क्लास करवाकर ऑफलाइन परीक्षा कराने का तर्क किसी भी छात्रों को समझ मे नही आ रहा है, किसी भी डिपार्टमेंट में सही से पढ़ाई नही हुई है जिसके कारण सभी छात्र- छात्राओं को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर पटना NSUI जिलाध्यक्ष अजीत कुमार,महासचिव अश्विन कुमार, सुकेश कुमार ,पटना विश्वविद्यालय महासचिव विवेकानंद , उपाध्यक्ष नीलेश कुमार, लखन सिंह , खालिद जमशेद गणेश कुमार ,शास्वत शेखर, बिट्टू यादव, सिबली तबरेज सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



