नोएडा-पटना में कोविड मामलों की संख्या बढ़ी, सतर्कता बरतने की अपील

Summary :

नोएडा-पटना में कोविड उछाल, स्वास्थ्य विभाग की अपील

नोएडा और पटना में कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है। नोएडा में 24 घंटे में 4 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संख्या 19 हो गई। पटना में एम्स के डॉक्टर और नर्स समेत 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने और कोविड गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है।

नोएडा में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इनमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों की स्थिति पर नजर रखी हुई है और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां उनकी नियमित जांच और निगरानी की जा रही है। वहीं, पटना-एम्स में एक डॉक्टर और नर्स समेत कुल 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

नोएडा के अपर मुख्य चिकित्सक टीकम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतमबुद्धनगर में अभी तक कोरोना के कुल मामले 19 हो गए हैं। कल तक कोविड के 15 केस थे और आज 4 नए मामले सामने आए हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 11 और पुरुषों की संख्या 8 शामिल हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं।

सभी को कोविड की गाइडलाइन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे कोरोना के लक्षणों की अनदेखी न करें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। साथ ही, भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और हाथों की सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

गुजरात में अवैध गर्भपात रैकेट का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना वायरस के मामले देखने को मिले। बुधवार को छह नए कोविड संक्रमण की पुष्टि की गई। इसमें एम्स-पटना के स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। नए संक्रमितों में एक महिला डॉक्टर, एक नर्स और एम्स-पटना की एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं, जिसका फिलहाल वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में दो और मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि एक अन्य मामला आरपीएस मोड़ इलाके के 42 वर्षीय व्यक्ति का है, जिसका परीक्षण राजा बाजार स्थित एक निजी लैब में किया गया था। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह के अनुसार, शहर में अब कुल 9 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। मामलों में आए ताजा उछाल ने राज्य भर के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर ला दिया है और एहतियाती उपाय तेजी से फिर से शुरू किए जा रहे हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.