बिहार में ऑमिक्रॉन ने दी दस्तक, विदेश से लौटने के बाद दिल्ली से पटना आया था युवक

Summary :

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रान तेजी से फैल रहा है, सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ऑमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है, सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं। देश में नए वेरिएंट के मरीजों की कुल संख्या एक हजार के पार हो गई है। हर राज्य में इसका असर देखने को मिल रहा है । हाल ही में गोवा में ऑमिक्रॉन का पहला मामला आया था उसके बाद अब बिहार में भी इसका एक मरीज मिला है। राजधानी पटना में एक 26 वर्ष का युवक दिल्ली से लौटा था। ओमिक्रान की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने बताया कि, संक्रमित युवक दिल्ली में विदेश से अपने रिश्तेदार के यहा आया था। 
रिश्तेदार भी था ओमिक्रॉन से संक्रमित
बिहार के स्टेट हेल्थ सोसायटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय कुमार सिंह ने कहा कि, राज्य में ओमिक्रॉन के पहले मामले की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि, संक्रमित युवक राज्य के किदवईपुरी इलाके का रहने वाला है। सिंह ने बताया कि, युवक दिल्ली में जिस रिश्तेदार के यहा गया था वो ओमिक्रॉन से संक्रमित था। अधिकारियों ने युवक के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे जिसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। 
होम आइसोलेशन में है युवक 
हेल्थ अधिकारी ने बताया कि, संक्रमित युवक को होम आइसोलेशन में है तथा किदवईपुरी इलाके को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है। वहीं राज्य में गुरवार को कोरोना के 132 मामले सामने आए। महीनों बाद कोरोना के मामले 100 के पार देखे गए हैं। हालांकि किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत की नहीं हुई है। 

Desk Team