बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के दावे संबंधित बयान पर सत्ताधारी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) ने सवाल उठाते हुए तेजस्वी को ‘पॉलिटिकल फ्रॉड’ तक बता दिया।
जदयू के नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने गुरुवार को विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, “कुछ दिन पहले सदन में ही भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपना बैचमेट बता रहे थे। श्रेयसी डीपीएस स्कूल में पढ़ती थीं।”
तेजस्वी बुधवार को खुद को सरकारी स्कूल में पढ़ने का दावा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आखिर तेजस्वी की हकीकत क्या है? तेजस्वी बुधवार को विधानसभा में शिक्षा विभाग के बजट पर वाद-विवाद के दौरान कहा था कि, “उनका जन्म वेटनरी कॉलेज के चपरासी क्वार्टर में हुआ था और उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है और उनकी डिग्री पूरी तरह से सही है।”
पूर्व मंत्री और विधान पार्षद नीरज कुमार ने सवाल पूछा कि तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए कि उनके स्कूल का नाम क्या था और उनका रोल नंबर क्या था। उन्होंने कहा कि सदन में भी वे तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे ‘पलिटिकल फ्रॉड’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
उन्होंने कहा, “जब उन्हें सदन में सच नहीं बोलना है तो उन्होंने संविधान की शपथ क्यों ली थी? तेजस्वी ऐसी कौन सी दवा खाते हैं, जिसके कारण वे बार बार अपना बयान बदल देते हैं।”उन्होंने कहा कि तेजस्वी को जवाब देना चाहिए कि आखिर उनकी पढ़ाई कहां से हुई है।


Download Android App
Download iOS App



