भीषण ठंड को देखते हुए शनिवार को भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा जी के सौजन्य से मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पांच सौ जरुरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो, राधा मोहन शर्मा, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा, पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, वार्ड पार्षद श्वेता रानी, एवं सांसद प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने उपस्थित लोगों के बीच कंबल वितरित किया। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद के जनसंपर्क पदाधिकारी सतीश राजू ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए आर के सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा जी के नेतृत्व में विगत 15 दिनों से ‘कंबल वितरण पखवारा’ कार्यक्रम के तहत पूरे बिहार में कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसी कार्यक्रम के तहत आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पांच सौ जरुरतमंदों को कंबल दिया गया जिससे भीषण ठंड में उन्हें थोड़ी बहुत राहत मिल सके और उनके जीवन यापन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, रणवीर कुमार, मुकेश पासवान, आनंद मिश्रा, विकास सिंह, रंगनाथ लाल, राजीव रंजन यादव सहित अनेकों नेतागण उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



