राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 7,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है । एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि बाढ़ राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य में बल की कुल 21 टीमें तैनात की गयी है ।
उन्होंने बताया, ‘‘मौजूदा मानसून के दौरान एनडीआरएफ की टीमों ने बिहार में 7840 लोगों और 265 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘टीम ने जरूरतमंदों को भोजन के 8,350 पैकेट और 2360 किलोग्राम खाने के सामान भी बांटे हैं।’’
प्रवक्ता ने बताया कि दरभंगा, पूर्वी चंपारण और सारण जिले से बृहस्पतिवार को 215 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि दरभंगा, पूर्वी चंपारण और सारण जिले से बृहस्पतिवार को 215 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि दल के कर्मी प्रभावित इलाके में राहत सामग्री बांटने में राज्य के प्रशासन की भी मदद कर रहे हैं । आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बाढ़ से 11 लोगों की मौत हुई है और 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं ।


Download Android App
Download iOS App



