आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। वही एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के 10,167 नये मामले सामने आये है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,30,557 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में बीते 24 घंटे में 70,068 टेस्टिंग किये गये हैं। इस तरह अब तक प्रदेश में 18,90,077 टेस्टिंग किये गये हैं। बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,618 अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई हैं।
इस तरह अब तक 60,024 लोगों ठीक होकर घर चले गये हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 68 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश मे अब तक 1,281 लोगों की मौत हो गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



