‘Pakistan का जन्म हुआ है उसका जाना तय है, भारत अनंतकाल से है’, Jitan Ram Manjhi का दुश्मनों को ललकार

Summary :

जीतन राम मांझी ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, भारत की सेना को सराहा

जीतन राम मांझी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अनंतकाल से है और पाकिस्तान का अंत निश्चित है। उन्होंने भारतीय सेना की संयमित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने का समय आ गया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले और फिर भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान हमें लगातार उकसा रहा है। उसकी उकसावे की कार्रवाई के बाद भी हमारी सेना संयम का परिचय दे रही है।

Jitan Ram Manjhi

गया में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल जो स्थिति है उसमें रिहायशी इलाकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन अब पाकिस्तान से युद्ध का अंतिम वक्त आ गया है। हर बार पाकिस्तान नापाक हरकत करता है। सबसे पहले उसी ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार ड्रोन, मिसाइल का प्रयोग कर रहा है, अगर ऐसे कैंपों को भारत द्वारा ध्वस्त किया गया है तो यह सही है। भारतीय सेना बेहतर कदम उठा रही है। भारत को किसी भी दबाव में नहीं झुकना चाहिए। यह स्थिति 10 दिन चले या 15 दिन रहे, चलते रहना चाहिए। पाकिस्तान से झगड़े के तत्वों को ही मिटा देना चाहिए।

इधर, पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में नहीं रहा है। यह एक उदंड देश के रूप में जाना जाता है। यह परिपक्व, जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में नहीं रह सकता। पाकिस्तान में सबसे अधिक मुसलमानों की हत्या हुई। आखिर बांग्लादेश कैसे बना? उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर भारत कूटनीतिक तौर पर चाहे तो पाकिस्तान के अभी चार टुकड़े हो जाएं।

पहलगाम में आतंकी घटना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति व्यवस्था कायम थी, पर्यटन बढ़ने लगा था, तब पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला किया। जो जैसा किया है, वैसा उसे भरना होगा। उदंड देश को उसकी सजा मिलनी चाहिए। पूरा विश्व भारत के साथ है। जिसका जन्म होता है, उसका जाना तय है। पाकिस्तान की जन्मतिथि है, उसका जन्म हुआ है, उसका जाना तय है। भारत तो अनंतकाल से है।

Haryana की गृह सचिव सुमिता मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, फर्जी खबरों पर सख्ती की मांग

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.