Patna PMCH Fire News : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में सोमवार को अचानक आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग (microbiology department fire) में आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों, मरीजों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
PMCH fire Patna : बड़ा हादसा टला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में लगी थी। देखते ही देखते आग ने कमरे के भीतर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, समय रहते दमकल कर्मियों ने स्थिति संभाल ली और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।
आग की वजह से संबंधित कमरे में रखा उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Patna government hospital : जांच में जूता प्रशासन
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इससे अस्पताल (PMCH fire Patna) की संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा।
स्थिति पर नियंत्रण
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह और नुकसान की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अस्पताल की अन्य चिकित्सा सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




