Kanika Maheshwari Untold Story: इंडियन टेलिविजन एक्ट्रेस कनिका महेश्वरी इन दिनों सेहर होने को है में हुस्न आरा उर्फ फूफी जान का दमदार किरदार निभाकर लोगों को एंटरटेन करती दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ इंटरैक्ट करती हुई दिखाई देती है। लेकिन इन दिनों उनका एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें बताई हैं।
Kanika Maheshwari News: क्या था कनिका महेश्वरी का टर्निंग प्वाइंट?
बॉलीवुड केसरी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कनिका ने अपनी लाइफ के स्ट्रगल से लेकर सक्सेस तक के सफर को बड़े ही शानदार तरीके से बताया है। जब उनसे पूछा गया कि उनकी लाइफ का वो कौन सा सीरियल था जो कि उनके स्ट्रगल के दौरान टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। तब इसपर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, कहानी घर घर की सीरियल करने के बाद उनको लोगों के बीच वो पहचान मिली, जिसे पाने के हर कोई ख्वाब दिखता है। इसके बाद उनको मिला ‘दिया और बाती हम’ सीरियल जिसके बाद उनको ऐसा फेम मिला कि वो अब तक बरकरार है।
Kanika Maheshwari Popular Serial: किस सीरियल के बाद एक्ट्रेस को मिली पहचान?

एक्ट्रेस का कहना है कि ‘दिया और बाती हम’ के बाद वो जहां भी जाती थी, वहां लोग उनके ऑटोग्राफ और फोटोग्राफ लेने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। इसी के साथ उनके फैंस ने एक्ट्रेस की तरीफें करनी भी शुरू कर दी। तो वो सीरियल उनकी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बनकर सामने आया। इसके बाद कनिका मेहश्वरी से बिग बॉस में जाने को लेकर भी सवाल किया गया, जिसपर एक्ट्रेस बेहद ही मजेदार जवाब दिया।
एक्ट्रेस ने बिग बॉस में जाने पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘मुझे बिग बॉस से कॉल आया हुआ है, लेकिन बहुत सारे कारण रहे जिसकी वजह से मैं वो शो नहीं कर पाई, क्योंकि मेरा बेटा छोटा था तो इस वजह से मैं शो नहीं कर पाई। इसके अलावा मुझे ये पता था कि अगर मैने शो में पार्टिसीपेट किया तो मैं वो जरूर जीतूंगी।’
Kanika Maheshwari Podcast: कनिका महेश्वरी ने शुरू किया पॉडकास्ट

हालांकि आपको बता दें कि कनिका महेश्वरी ने बेहद ही अनोखे अंदाज में अपना नया पॉडकास्ट भी शुरू किया है, जो कि ऑटो अफेयर्स पर बेस्ड है। तो इसपर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘ऑटो अफेयर एक तरह का रिश्ता है आपकी गाड़ी के साथ, तो मैं जब भी थोड़ा उदास महसूस करती हूं तो मैं ड्राइव पर निकल जाती हूं।
इसके अलावा अगर मुझे मेरे बेटे को कुछ समझाना होता है तो मैं ड्राइव पर निकल जाती हूं। लेकिन मैं अपने आप पास भी देखती थी कि अगर किसी की गाड़ी किसी से लग जाए तो वो परेशान हो जाते थे और लड़ाई करने लगते थे। तो कही ना कही मुझे ऐसा लगा कि लोगों के गाड़ी से इमोशन जुड़े होते हैं। तो मुझे उसपर कुछ अलग से हटकर सोचना चाहिए।’
अपनी बात जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘मैं साजिद खान के साथ थी, जो कि मेरे भाई है। तो उन्होंने मुझसे पूछा कि तुझे किसमें इंटरेस्ट है, फिर मैने उन्हें बताया कि मुझे गाड़ियों का शौक है। इसके बाद उन्होंने कहा कि तू उसपर ही कुछ बना, तो ऐसे ऑटो अफेयर्स शुरू हुआ।’ हालांकि एक्ट्रेस का गाड़ियों के प्रति ऐसा लगाव देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो सच में ऑटो अफेयर्स चैनल को काफी आगे तक लेकर जा सकती हैं।
Kanika Maheshwari Untold Story: कनिका महेश्वरी की पर्सनल लाइफ
अगर कनिका महेश्वरी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म अलीगढ़ के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। जहां से शिफ्ट होकर उनका परिवार नई दिल्ली चला गया, वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। ग्रेजुएशन करने के बाद, उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उससे पहले उन्होंने वास्तु शास्त्र और कलर थेरेपी की कला सीखी।
अकादमी में उन्होंने अपने प्रदर्शन और कलाओं को निखारा, इसी के साथ उनके टीचर्स और वेल विशर्स ने भी उन्हें मुंबई में अपनी जगह बनाने और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए मोटीवेट किया। जिसके बाद वो मुंबई गई और आज वो एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो कि किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App




