Manoj Bajpayee On Ghooskhor Pandat: एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर हुए विवाद पर भी खुलकर बात की है। एक्टर ने बताया है कि फिल्म के नाम को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, गालियों और धमकियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, उनके परिवार को भी इस पूरे मामले में घसीटा गया।
Ghooskhor Pandat Film: विवाद के बाद तुरंत मांगी थी माफी

एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कहा कि फिल्म की टीम को इस तरह के विरोध की उम्मीद नहीं थी। हालांकि जब लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात सामने आई तो निर्माताओं ने बिना देर किए दो दिनों के अंदर माफी मांग ली। उन्होंने कहा, “अगर किसी बात से लोगों को ठेस पहुंचती है तो एंटरटेंमेंट फील्ड से जुड़े लोगों के तौर पर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी गलती को एक्सेप्ट करें और उसे सुधारें। हम ऐसे कई नए और प्रभावशाली टाइटल सोच सकते हैं, इसलिए किसी एक नाम पर अड़े रहने का कोई कारण नहीं है।”
Manoj Bajpayee Controversy: विवाद का असर मानसिक रूप से पड़ा

मनोज ने एक्सेप्ट किया कि विवाद का असर पूरी टीम पर पड़ा था। उन्होंने बताया कि जब तक ऑफिशियल तौर पर माफी वाला बयान जारी नहीं किया गया, तब तक सभी मानसिक दबाव में थे। उनके अनुसार, सिचुएशन काफी तनावपूर्ण थी और टीम को लगातार क्रिटीसिज़्म का सामना करना पड़ रहा था।
Fans Reaction On Manoj Bajpayee: बिना पूरी जानकारी के लोग करने लगे टिप्पणी
फिल्म को लेकर हुए क्रिटीसिज़्म पर रिएक्शन देते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि ज्यादातार लोगों ने फिल्म की कहानी या स्क्रीनप्ले जाने बिना ही सिर्फ टाआटल के आधार पर राय बना ली। उन्होंने कहा कि, “फिल्म का विषय कुछ और है, लेकिन आज के सोशल मीडिया दौर में लोगों के पास पूरी बात समझने का धैर्य नहीं है। वे बिना तथ्य जाने तुरंत रिएक्शन देने लगते हैं।”
एक्टर ने आगे कहा कि उन्हें ट्रोलिंग और धमकियों से फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने अपना काम जारी रखा। उन्होंने कहा कि जो लोग बिना जानकारी के गालियां देते हैं या परिवार को निशाना बनाते हैं, उनके प्रति उन्हें नाराजगी से ज्यादा सहानुभूति महसूस होती है।
Manoj Bajpayee News: आलोचकों से बहस करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते

मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह शिक्षित व्यक्ति हैं और किसी समुदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने साफ किया कि उनके पास उन लोगों से बहस करने का न समय है और न ही एनर्जी, जो बिना पूरी जानकारी के अपनी राय को सही साबित करने में लगे रहते हैं।
Whats The Matter: क्या था ‘घूसखोर पंडित’ विवाद?

निर्माता नीरज पांडे की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टाइटल सामने आते ही विवाद शुरू हो गया था। एक विशेष समुदाय ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मामला अदालत तक पहुंच गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट में फिल्म निर्माताओं की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि विवादित टाइटल वापस ले लिया गया है और फिल्म का नाम बदला जाएगा।
Manoj Bajpayee On Ghooskhor Pandat: फिल्म में नजर आएंगे कई चर्चित कलाकार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी नीरज पांडे और रितेश शाह ने मिलकर लिखी है। वहीं खास बात तो यह है कि रितेश शाह इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन की फील्ड में अपना पहला कदम रख रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




