पटना पुलिस का दावा, ‘रोडरेज’ में हुई थी IndiGo एयरलाइंस अधिकारी रूपेश की हत्या

Summary :

नवंबर महीने में रूपेश की गाड़ी ने ऋतुराज की बाइक में टक्कर माारी थी, जिसके बाद ऋतुराज बदला लेने की फिराक में था। उसने रूपेश की हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका था।

बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या रोडरेज के कारण हुई थी। पटना पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकरी दी। वहीं मामले में एक आरोपी ऋतुराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। हालांकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।
पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इस बात कि जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आरोपी ऋतुराज को गिरफ्तार किया गया।उसने जयपुर के सनराइज यूनिवर्सिटी से भूगोल में बीए किया है। 2016 में बिहार वापस आने पर वो मोटरसाइकिल चोरी में शामिल था। 
उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में रूपेश की गाड़ी ने ऋतुराज की बाइक में टक्कर माारी थी, जिसके बाद ऋतुराज बदला लेने की फिराक में था। पुलिस का दावा है कि इसके पहले भी ऋतुराज ने रूपेश की हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका था। गिरफ्तार ऋतुराज को पत्रकारों के सामने लाया गया जहां उसने अपना अपराध कबूूल कर लिया।
एसएसपी शर्मा ने हालाांकि यह भी कहा कि ऋतुराज का अब तक कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। वह मोटरसाइकल की चोरी करता था। उन्होंने कहा कि दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी रूपेश की कार का पीछा करते हुए पहुंचे थे और उनके अपार्टमेंट के सामने की गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद रितुराज रांची भाग गया था। 
इस मामले में जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी। इसके अलावा पटना पुलिस की एक और टीम को भी जांच में लगाया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में 50 से अधिक लोगों से व्यक्तिगत तौर पर पूछताछ की गई। करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, 2000 मोबाइल नंबरों की डिटेल की जांच की गई। 
उल्लेखनीय है कि पुलिस इस माामले को ठेका विवाद से जोड़कर जांच कर रही थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी कोणों से जांच की है, जिसमें तकनीक का भी सहारा लिया गया है। पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में पटना हवाई अड्डे के इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह (40 वर्ष) की 12 जनवरी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।   

Desk Team