पवन सिंह और मनीष कश्यप एक साथ लड़ सकते हैं बिहार चुनाव! इन बातों से लगाए जा रहे कयास

Summary :

बिहार चुनाव में पवन सिंह और मनीष कश्यप की संभावित दावेदारी

बिहार चुनाव 2025 में पवन सिंह और मनीष कश्यप की संभावित भागीदारी की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में लखनऊ में उनकी मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पवन सिंह की मां का आशीर्वाद दोनों को मिल रहा है, जिससे चुनावी गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।

बिहार के लिए साल 2025 बेहद महत्वपूर्ण है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी 2043 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में एनडीए गठबंधन हो या इंडिया गठबंधन या अन्य राजनीतिक पार्टियां सभी अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों ने अलग-अलग तरीके से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बीच फेमस यूट्यूबर और पूर्व भाजपा नेता मनीष कश्यप और भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक साथ मिलकर बिहार चुनाव लड़ने की बात काफी चर्चा में हैं।

इस कारण से चर्चा तेज

बता दें कि राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक सवाल सुनने में आ रही है कि क्या पवन सिंह और मनीष कश्यप एक साथ मिलकर बिहार चुनाव 2025 में बड़ा खेला करने वाले हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में लखनऊ में पवन सिंह और मनीष कश्यप की मुलाक़ात हुई, जिससे यह चर्चा की सुगबुगाहट तेज है। दोनों नेताओं की मुलकात से कई बातें निकल कर आ रही है।

बीजेपी से इस्तीफा

मनीष कश्यप के साथ बीते दिनों में बहुत कुछ ऐसी घटनाएं हुई है, जिससे उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया और लोगों के बीच जाकर माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा गलती कर दी थी किसी राजनीतिक दल में आ कर। बीते दिनों मनीष कश्यप को पीएमसीएच हॉस्पिटल में हाथापाई जैसी घटनाएं हुई इसके ठीक बाद लखनऊ में पवन सिंह से मुलाकात करना सियासी हलचल को और तेज बढ़ा दी है। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों एक साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें पवन सिंह की मां और पवन सिंह और मनीष कश्यप दिख रहे हैं। पवन सिंह की मां दोनों के सिर पर अपना हाथ रखकर आशीर्वाद दे रही हैं। लोगों दोनों की मुलाक़ात को अलग-अलग कड़ी से जोड़ रहे हैं। आपको मालूम होना चाहिए पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे थे। एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में थे। इस सीट पर दोनों की हार हुई तब से पवन सिंह बीजेपी से दूरी बनाना शुरू कर दिए।

Bihar में मानसून की एंट्री, कई इलाकों में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।