देश में लोगों ने गांधी को राजनीतिक लाभ के रूप में देखा, उनके विचारों को भूल गये - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

देश में लोगों ने गांधी को राजनीतिक लाभ के रूप में देखा, उनके विचारों को भूल गये

हमें विदेशी मुगल आक्रांता बाबर और अकबर को महान बताकर पढ़ाया गया जबकि हमारे देश मैं महाराणा प्रताप से लेकर तिलकामांझी जैसे अद्भुत पराक्रमी योद्धा अवतार लिया था।

यह बातें भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत स्वराज से सुराज तक, गांधी से मोदी तक विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान होटल रूप बिहार में कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मन का राज ही स्वराज है गांधी का स्वराज सिर्फ आजादी मात्र नहीं।मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम जी उपस्थित थे,उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज देश आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव को मना रही है,
और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार स्वराज की बात कर रही है इसलिए हमें प्रधानमंत्री जी के साथ सब का प्रयास के नारे को सफल करना होगा।
वहीं उन्होंने कहा कि हमें विदेशी मुगल आक्रांता बाबर और अकबर को महान बताकर पढ़ाया गया जबकि हमारे देश मैं महाराणा प्रताप से लेकर तिलकामांझी जैसे अद्भुत पराक्रमी योद्धा अवतार लिया था।वहीं उन्होंने कहा कि वीर सावरकर व अंबेडकर के किताब पढ़ने पर प्रतिबंध लगाया गांधी के विचारों को दबाकर गांधी नाम जप कर सिर्फ सत्ता हासिल करने का कार्य लोगों ने किया था।
गांधी सामान्य व्यक्ति नहीं वह राजनीति के धर्म योद्धा थे – BJP
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरवंश मनी सिंह ने कहा कि गांधी सामान्य व्यक्ति नहीं वह राजनीति के धर्म योद्धा थे।
सम्मान अपमान से ऊपर उठे गांधी युगों–युगों तक स्वीकार्य रहेंगे।भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि भारत में कई तरह के विचारधारा के लोग फलते फूलते हैं और बिखरते हैं,लेकिन गांधी का विचार सदैव अमर रहेगा।इससे पूर्व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, प्रीति शेखर,नमन मिश्रा,आनंदराम ढनढानिया  के प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा,दिलीप निराला ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा कर रहे थे।
 गांधी के सपनों को साकार करने के लिए हमें खुद में गांधी तरासना होगा
अपने अध्यक्ष संबोधन के दौरान जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय,नानाजी देशमुख ने गांधी के ग्राम दर्शन को आत्मसात किया और उसे लोगों तक पहुंचाने का काम किया। 
वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया कि गांधी के सपनों को साकार करने के लिए हमें खुद में गांधी तरासना होगा।
तत्पश्चात सभी लोगों ने बरारी सीढ़ी घाट पहुंचकर नमामि गंगे प्रकल्प के  जिला संयोजक डॉ आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में  पतित पावनी मां गंगा की पावन आरती की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, विपुल सिंह,जिला महामंत्री देवव्रत घोष, किरण सिंह, उमाशंकर, मनीष दास, इंदुभुषण झा, प्रिंस मंडल, श्वेता सिंह, डॉ अमित रंजन सिंह,मुकेश हरि, शैलेंद्र पासवान, कुणाल सिंह,दीपक शर्मा, आदित्य पांडे, बिरेश मिश्रा,ओम प्रकाश द्विवेदी, भोला मंडल, प्यारे हिंद, रंजीत यादव, जीवन कुमार, सुधीर भगत, विनोद सिंहा, मंतोष कापड़ी, नवीन चिंटू,पृथ्वीराज, आशुतोष ढिल्लो, बमबम पांडेय,रूबी दास,जिया गोस्वामी, योगेश पांडेय, आशीष सिन्हा, निरंजन साहा, विष्णु शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।