सत्ता परिवर्तन के लिए जनता को ऑप्शन बनना होगा : धनेश्वर महतो

Summary :

दिल्ली में सरकार बदले जाने पर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार आया। सत्ता परिवर्तन के लिए जनता को ऑप्शन बनना होगा।

पटना : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि भाजपा एक ढोंगी पार्टी है। चुनाव आते ही राम का नाम याद आने लगता है। एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए लाये अध्यादेश के तर्ज पर राम मंदिर का भी अध्यादेश लाना चाहिए था। लेकिन जनता को दिगभ्रमित करने के लिए अब राम का राग अलापने लगी है।

उन्होंने कहा कि कौन-सा ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता में आने के बाद बाहर जाना चाहता है। भाजपा कांग्रेस पर प्रदेश को लुटने एवं परिवार वाद का आरोप लगाकर पुन: सत्ता हासिल करना चाहती है। देशमें फैले भ्रष्टाचार के लिए जनता स्वयं दोषी है। अमेरीका की तरह यहां भी जनता सत्ता परिवर्तन करने का काम करे। दिल्ली में सरकार बदले जाने पर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार आया। सत्ता परिवर्तन के लिए जनता को ऑप्शन बनना होगा।

Desk Team