पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पहली बार विधायक बनने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव की इतनी काबिलियत नहीं है कि वे किसी वर्तमान मुख्यमंत्री के काम का मूल्यांकन कर सकें, लेकिन अगर वे बिहार के वस्र्ट परफार्मिंग एक्स सीएम का अवार्ड देना चाहेंए तो यह पुरस्कार वे अपने माता-पिता को अवश्य दे सकते हैं,जिनके 15 साल के शासन में कई नरसंहार और दंगे दलितों-अल्पसंख्यकों की पीढिय़ां तबाह कर गए।
श्री मोदी ने कहा कि गुड गवर्नेंस और ईमानदारी के लिए जिस नीतीश कुमार को 2010 में फोब्र्स इंडिया के पर्सन आफ द ईयर अवार्ड सहित राष्ट्रीय ख्याति के कई पुरस्कार मिल चुके हैंए उसे राजद के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने कानून के शासन का जो उच्च मानक गढ़ा है, उसका ताजा उदाहरण है बिहिया बाजार की घटना, जिसमें दलित महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में आरोपी सभी 20 लोग 100 दिन के भीतर दोषी करार दिये गए। कानून-व्यवस्था पर छाती पीटने वालों को कानून के लंबे हाथ नहीं दिखते।


Download Android App
Download iOS App



