PM मोदी ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की दी बधाई, जमकर की तारीफ

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, बिहार के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र नीतीश कुमार जी को शुभकामनाएं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितीश कुमार की जमकर प्रशंसा की और उन्हें जमीनी स्तर से उठा लोकप्रिय नेता कहा। शनिवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने जन्मदिन के अवसर पर जदयू अध्यक्ष बहुत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र नीतीश कुमार जी को शुभकामनाएं। जमीनी स्तर से उठे लोकप्रिय नेता नीतीश बिहार का विकास करने में अग्रणी रहे हैं। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उनका जुनून उल्लेखनीय है। मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’


जदयू अध्यक्ष के जन्मदिन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नितीश कुमार को अभिभावक कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । उन्होनें ट्वीट कर कहा कि “आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएं । ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहे। जन्मदिवस के शुभअवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने व बेरोजगारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग अपेक्षित है।”

CAA प्रदर्शन : शाहीन बाग में लगाई गई धारा 144 , भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

Desk Team