भगवान गणेशजी की मूर्ति घर के मुख्य दरवाजे पर ऐसे लगाने से दूर होते हैं सारे दोष

Summary :

भगवान गणेश जी की प्रतिमा, शुुभ-लाभ और स्वास्तिक का चिन्ह घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से शुभता आती है। घर का मेन गेट बहुत खास होता है। घर के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाएं

भगवान गणेश जी की प्रतिमा, शुुभ-लाभ और स्वास्तिक का चिन्ह घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से शुभता आती है। घर का मेन गेट बहुत खास होता है। घर के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाएं मेन गेट से आती हैं। इंसान के मानसिक और आर्थिक परेशानियां नकारात्मक ऊर्जा घर में आने से होती हैं। 
जबकि घर में शांति सकारात्मक ऊर्जा आने से बनी रहती है। कई लोग गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर अपने घर के मेन गेट पर लगाते हैं लेकिन इसे लगाते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है। आज हम आपको इन्हीं मुख्य बातों के बारे में बताएंगे। 
गणेशजी सिंदूरी रंग के

सिंदूरी रंग के गणेश जी घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसे घर में रखने से शुभता आती है। गणेश जी की ऐसी मूर्ति घर के मेन गेट पर रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 
गणपति की तस्वीर घर के मेन गेट पर

अगर गणपति की तस्वीर आपने अपने घर के मेन गेट पर लगाई हुई है तो गणपति की प्रतिमा उसी स्‍थान पर दरवाजे के दूसरी ओर पर लगाएं। मुख्य दरवाजे पर ऐसे लगाएं जैसे कि दोनों की पीठ एक दूसरे से मिले।
गणेश जी बैठे हुए अवस्‍था में

गणपति की मूर्ति या तस्वीर घर में बैठे हुए अवस्‍था में रखनी चाहिए। सुख और समृद्धि इससे घर में आती है। 
स्वास्तिक हो मुख्य दरवाजे पर

स्वास्तिक, ऊं, श्रीगणेश जैसे शुभ चिह्र घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना शुभ होता है। 
रखें साफ-सफाई

गणेश जी की मूर्ति अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते हैंं ताे वहां पर हमेश सफाई रखें। कचरा और गंदगी घर के मुख्य दरवाजे पर नहीं रखें। सकारात्मक ऊर्जा हमेशा साफ-सुथरी जगह पर आती है। 

Desk Team