प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM मोदी) ने सोमवार को डिजिटल माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 72 अन्य परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने सोमवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार में रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया। राज्य की राजधानी पटना से प्रधानमंत्री के इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।
- PM मोदी ने बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास निर्माण की आधारशिला रखी
- PM ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार में शिलान्यास किया
- प्रधानमंत्री के इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए
33 रेलवे स्टेशनों का किया जायेगा पुनर्विकास
समारोह के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि बिहार में जिन 33 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा उनमें बरौनी, सीवान, मुंगेर, थावे, सबौर, अररिया, शिवनारायणपुर, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, करहागोला रोड, चौसा, लहेरियासराय, बांका, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, नवादा, रक्सौल, मोतीपुर, लक्खीसराय, मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लाभा, जनकपुर रोड, चकिया, नबीनगर रोड, घोड़ासहन, सालमारी, एकमा और शाहपुर पटोरी शामिल हैं।
परियोजना का लक्ष्य देश में व्यवसाय बढ़ाना
ECR के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस परियोजना का लक्ष्य पूरे देश में संपर्क, व्यापार और व्यवसाय को बढ़ाना है। योजना के तहत स्टेशनों को खरीदारी स्थल, जलपान स्थल, बच्चों के खेलने के लिए विशेष क्षेत्र आदि जैसी सुविधाओं के प्रावधान के साथ पुनर्विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा, स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार, बहुमंजिला पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, प्रतीक्षा कक्ष आदि का प्रावधान होगा। केंद्र की इस योजना के तहत अकेले समस्तीपुर मंडल के नौ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें समस्तीपुर मंडल से जुड़ी कम से कम 28 परियोजनाएं भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि चौसा, लखीसराय, नवादा और दनियावां-बिहारशरीफ, पटना-डीडीयू, पटना-गया और फतुहा-इस्लामपुर मार्गों पर सड़क पुल, अंडरपास और सीमित ऊंचाई वाले पार पथ बनाए जाएंगे। अधिकारी ने कहा, सबसे अधिक असुरक्षित माने जाने वाले पटना-गया मार्ग पर कम से कम छह सीमित ऊंचाई वाले पार पथ बनाए जाएंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





