‘इंडिया’ गठबंधन में अब तक सीट बंटवारा नहीं होने से नाराज बताए जा रहे Bihar के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने राजद सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि उनके बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा हो रही है।
Highlights:
- इस मुलाकात के बाद प्रदेश में जहां सियासत गर्म हो गई है
- इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं
- तेजस्वी ने इसे सामान्य मुलाकात बताया
- महागठबंधन में सब कुछ ठीक, हम सब मजबूती के साथ आपस में मिलकर काम कर रहे हैं- तेजस्वी
इस मुलाकात के बाद प्रदेश में जहां सियासत गर्म हो गई है, वहीं, इन नेताओं की मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट की। इन नेताओं के बीच करीब 45 मिनट की मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि नीतीश की नाराजगी को दूर करने लालू पहुंचे। मुलाकात के बाद बाहर निकले लालू प्रसाद तो कुछ नहीं बोले, लेकिन, तेजस्वी ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। तेजस्वी ने पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि हम लोग सब लोग मजबूती के साथ आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। एक-एक करके जितने वादे किए हैं, सारे पूरे कर रहे हैं। जब से लालू जी और नीतीश जी एक हुए हैं। तबसे भाजपा की पीड़ा बढ़ी हुई है। भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की राजनीति में नीतीश कुमार के फिर से भाजपा के साथ जाने की चर्चा है। ऐसे में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





