पटना : जेडीयू मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव जी, सामाजिक न्याय का बढिय़ा मॉडल बनाया है आपने। खुद को भगवान बनाकर पूजा करवाने की कितनी जल्दबाजी है आपको यह बात आज साबित हो गई। अपनी इच्छापूर्ति के लिए कार्यकर्ताओं से पोस्टर लगवा दिया? आप खुद को भगवान श्रीराम बता रहे लेकिन आपको पता भी है कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है।
आपने व्यक्तित्व में केवल भ्रष्टाचार ही दिखता है। फिर आपने कैसे खुद का महिमामंडन करा दिया? तेजस्वी यादव जी, दूसरों के बेदाग दामन पर कीचड़ उछालने से आप किसी को रावण नहीं बना सकते। सच तो यह है कि मौजूदा दौर का असल रावण वही है जो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है। बिहार में आपसे बड़ा भ्रष्टाचारी भी कोई है क्या? आपके परिवार को तो इसमें विशेष योग्यता हासिल है।
सुना है आप फिर से संविधान बचाने के लिए यात्रा पर निकलने वाले हैं! इस बार बिहार की जनता से पूछियेगा की असल रावण कौन है। तेजस्वी यादव रामलीला करने में अगर इतनी ही दिलचस्पी है तो घर मे ही आपको ट्रेनिंग मिल जाएगी। घर मे जब महाभारत छिड़ी हो तो पोस्टर लगवाकर प्रभु श्रीराम बनने की नौटंकी करना ठीक नहीं। महाभारत का अभ्यास करिए।


Download Android App
Download iOS App



