बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह के पटना में लगे पोस्टर, कविता लिखकर न्याय की मांग की गई

Summary :

सुशांत सिंह की मौत के मामले में न्याय को लेकर बिहार के अलावे देश के कई अन्य क्षेत्रों में मांग उठ रही है।

बिहार के रहने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके सहयोगी से सीबीआई द्वारा पूछताछ जारी है। इस बीच सुशांत सिंह की मौत के मामले में न्याय को लेकर बिहार के अलावे देश के कई अन्य क्षेत्रों में मांग उठ रही है। इसी को लेकर सुशांत के गृहराज्य बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर भी गुरुवार को पोस्टर और बैनर लगे हैं, जिसमें न्याय की मांग की गई है। 
पटना के अतिव्यस्तम इलाके एग्जीबिशन रोड पर लगे एक बड़े पोस्टर में एक कविता लिखकर सुशांत के लिए न्याय की मांग की गई है। पोस्टर में लिखी कविता में कहा गया है, वो गुलशन है। दिल में प्यार का शमां बांधे। वो दिलों का तरंग है। वो गुलशन है।” 13 पंक्ति वाले इस कविता में सुशांत के जीवन का चित्रण किया गया है। 
दरअसल, सुशांत के घर (पुकारू) का नाम गुलशन था और यहां राजीवनगर के अधिकांश लोग उसे गुलशन कह कर ही पुकारते थे। पोस्टर के सबसे नीचे ‘जस्टिस फ ॉर सुशांत सिंह राजपूत’ लिखा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मंबई स्थित फ्लैट में 14 जून को बरामद किया गया था। इसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू की।
 जुलाई महीने में सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना के राजीवनगर में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में बिहार सरकार ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई से अनुशंसा कर दी थी। फि लहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। 

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, 3 महीने में हटाई जाएं दिल्ली में रेल पटरियों के किनारे बनीं 48 हजार झुग्गियां

Desk Team