लोजपा(सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम (से.) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जीतन राम मांझी से लम्बी- वार्ता के बाद कहा कि बिहार में तीसरे मोर्चे का गठन शीघ्र हो जायेगा। तीसरा मोर्चा ही 2020 के चुनाव में सफलता पायेगा और तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।
डॉ. शर्मा ने कहा कि लालू -राबड़ी के 15 साल के हुकुम्मत में जो भय, भूख और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया था। उधोग का जाल बिछाने के बजाय उस 15 वर्ष में अपरहण, लूट, हत्या जैसे अपराध का उधोग बिहार में लगा था। दलित, अतिपिछड़ों को सत्ता से दूर रख कर प्रताड़ित करने का काम लगातार किया गया था।
बिहार की जनता इसे भूली नही है। एनडीए के 15 वर्षो के शासनकाल में भाजपा और जदयू सिर्फ कागजी घोषणा करता रहा है। अपराध,भ्रष्टाचार, अपरहण, लूट,बैंक डकैती जैसी घटनाएं प्रकाष्ठा पर पहुँच गई। बेरोजगारी बढ़ा। रोजगार का सृजन नही हुआ। वादा करने के बाद भी एक उधोग नहीं लगा।
दो करोड़ लोग रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर गए।प्रवासी मजदूरों के साथ जो कुछ भी हुआ उसे बिहार की जनता भूल नही सकती। जनता राजद गठबंधन और एनडीए दोनों को सिरे से खारिज करेंगी और 2020 में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेंगी।


Download Android App
Download iOS App



