संजय कुमार राय, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, बिहार सरकार धन कुबेर निकले। इस इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग को भारी संपत्ति का खजाना मिला है।
कार्यपालक के आवास पर मिली संपत्ति
पटना में इंजीनियर बसंत विहार कॉलोनी के आवास पर छापेमारी के दौरान एक करोड़ 33 लाख 77 हजार नकद, 16 लाख 17 हजार के आभूषण, एचडीएफसी बैंक के लॉकर और लॉकर के कागजात मिले हैं।
निगरानी जांच ब्यूरो की कार्रवाई जारी
वहीं, संजय कुमार राय के किशनगंज स्थित आवास से कुल 4 करोड़ 30 लाख 38 हजार, पटना में उनके कार्यालय लेखाकार खुर्रम सुल्तान के आवास और किशनगंज से 96 लाख रुपये की वसूली की गई है। इस तरह छापेमारी में अब तक 5 करोड़ 32 लाख 38000 रुपये बरामद किए जा चुके हैं। निगरानी जांच ब्यूरो की कार्रवाई फिलहाल जारी है। जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में नकदी की वसूली के लिए नोट गिनने की मशीन लगाई गई है। पटना के डीएसपी विजिलेंस सुजीत सागर के मुताबिक संजय कुमार राय की संलिप्तता को लेकर बिहार में कई छापेमारी चल रही है। अलग-अलग जगहों पर कई छापेमारी की गई और 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया।


Download Android App
Download iOS App



