कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेने के उद्देश्य से बिहार के पटना पहुंचे। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो सकते है।
भाजपा के खिलाफ एक साथ लड़ेगे विपक्ष
खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों का एजेंडा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार को हटाना है और वे सभी मिलकर लड़ेंगे। खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम सभी बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहते हैं और हमारा एजेंडा बीजेपी सरकार को हटाना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा रखे गए केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे संसद सत्र से पहले इस पर फैसला लेंगे।
राहुल और खड़गे का स्वागत करने पहुंचे नीतीश
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं का यहां पहुंचने पर स्वागत किया, इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के पटना पहुंचे। 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने की रणनीति बनाने के लिए देश भर के विपक्षी दलों के नेता पटना में बैठक करने वाले हैं।
विपक्ष एकजुटता होगी मील का पत्थर साबित
विपक्षी दलों के नेता गुरुवार को पटना पहुंचे, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व-निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम के कारण सम्मेलन में भाग लेने का फैसला किया। हालाँकि, चौधरी ने उम्मीद जताई कि बैठक विपक्षी एकता की राह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी।


Download Android App
Download iOS App



