बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब तेज हो गया है। यहा पर 23 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और राजद नेता तेजस्वी यादव संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी बुधवार को कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने दी।
महागठबंधन की एकता दिखाने और 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी कार्यकतार्ओं में जोश भरने के लिए महागठबंधन के नेताओं द्वारा इस तरह की पहली रैली बिहार के नवादा जिले के हिसुआ में 23 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि रैली का मकसद बिहार के मतदाताओं को संदेश देना है कि महागठबंधन मजबूत हो और इसके सभी घटक दल एकजुट रहे। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद की अनुपस्थिति के बावजूद भारी भीड़ खींच रहे हैं। राजद नेता ने कहा कि संयुक्त रैली धार्मिक अल्पसंख्यकों को संदेश देगी कि वे एकजुट रहें क्योंकि जनता दल-यूनाइटेड भी उनको लुभाने की कोशिश में है।


Download Android App
Download iOS App



